फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38th National Games....59 days left Judo's Director of Competition changed read all Updates

Uttarakhand News: 38वें राष्ट्रीय खेल....59 दिन शेष, जूडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन बदले गए

Fri, 29 Nov 2024 09:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Nov 2024 09:15 AM IST
सार

राज्य में 28 जनवरी से 14 फरवरी के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल की तैयारियां जारी हैं, लेकिन अभी भी सभी डीओसी नियुक्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand 38th National Games....59 days left Judo's Director of Competition changed read all Updates
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख लेकर भले संशय बना हो, लेकिन खेल तैयारियों से संबंधित औपचारिक प्रक्रियाएं जारी हैं। बृहस्पतिवार को जूडो और शूटिंग के भी डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) नियुक्त हो गए।

विज्ञापन

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया, अभी तक 34 खेलों में से 25 खेलों के डीओसी नियुक्त हो चुके हैं। ज्यादातर डीओसी अपने खेल से संबंधित प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण भी कर चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर खेल निदेशालय को अभी भी लगभग नौ डीओसी की नियुक्ति का इंतजार है।

विज्ञापन

डीओसी संबंधित खेल के आयोजन के लिए प्रमुख पद है, जिनकी देखरेख में खेल से संबंधित सभी प्रमुख फैसले लिए जाते हैं। इसके बावजूद कई खेलों के लिए डीओसी की नियुक्ति में देरी खेल निदेशालय की चिंता बढ़ा रही है। खेल अधिकारियों का कहना है कि डीओसी की नियुक्ति उस खेल की राष्ट्रीय फेडरेशन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर मेजबान भारतीय ओलंपिक संघ सभी राष्ट्रीय खेल फेडरेशन को नोटिस दे चुकी है कि राज्य में 28 जनवरी से 14 फरवरी के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल की तैयारियां जारी हैं, ऐसे में जल्द से जल्द डीओसी नियुक्त किए जाएं। इसके बाद प्रक्रिया तो तेज हुई, लेकिन अभी भी सभी डीओसी नियुक्त नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें...अमर उजाला कॉन्क्लेव: चार सत्रों में हुआ मंथन, महाकुंभ का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलू समझा गए विशेषज्ञ

बदले गए जूडो के डीओसी

शूटिंग के डीओसी अशोक मित्तल नियुक्त हुए हैं। वहीं, जूडो के डीओसी सतीश शर्मा ने त्यागपत्र दे दिया, जिनके स्थान पर फेडरेशन ने मुनव्वर अंजार को नया डीओसी नियुक्त किया है। सतीश शर्मा ने बताया, वह उत्तराखंड जूडो फेडरेशन में महासचिव भी हैं। बतौर डीओसी नियुक्त होने के बाद उन्होंने खेल स्थान के निरीक्षण समेत कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए, चूंकि वह 17 साल से राष्ट्रीय टीम के कोच भी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी राज्य को मैडल दिलाने की भी है, लिहाजाउन्होंने टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय देने के लिए डीओसी के पद से त्यागपत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed