{"_id":"5f2adb618ebc3e3cbd105ede","slug":"uttarakhand-272-posts-of-technician-cadre-to-be-recruited-in-medical-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में 272 पदों पर होगी भर्ती, चयन बोर्ड को भेजा प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में 272 पदों पर होगी भर्ती, चयन बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Wed, 05 Aug 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:47 PM IST
सार
- विभाग ने खाली पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में टेक्नीशियन संवर्ग के 272 खाली पदों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने खाली पदों का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। बोर्ड के माध्यम से इन पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर नियमित नियुक्ति के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में टेक्नीशियन संवर्ग में लैब, ओटी, सीएसएसडी, डेंटल, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, ऑडियोमेट्री, रिफ्रेक्शनिस्ट के लिए सेवा नियमावली बनाई है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग में संवर्ग के तहत सृजित 309 पदों के सापेक्ष 272 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। अपर सचिव एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत ने बताया कि टेक्नीशियन संवर्ग के 272 पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड के माध्यम से जल्द ही इन पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजकीय मेडिकल कालेजों को खाली पदों पर टेक्नीशियन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन