फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 25 thousand MSME industries will be set up and one lakh will get employment

Uttarakhand: लगेंगे 25 हजार MSME उद्योग, एक लाख को मिलेगा रोजगार, सरकार ने बनाया पांच साल का रोडमैप

Mon, 03 Apr 2023 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 02:30 AM IST
सार

सशक्त उत्तराखंड के लिए अमेरिका की कंपनी मैकेंजी ग्लोबल ने राज्य में औद्योगिक विकास का रोडमैप बनाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: 25 thousand MSME industries will be set up and one lakh will get employment
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने पांच साल का रोडमैप तैयार किया है। इसमें 25 हजार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश में वाइब्रेंट गांवों की संख्या में होगा इजाफा, शाह से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने दिए संकेत
विज्ञापन


सशक्त उत्तराखंड के लिए अमेरिका की कंपनी मैकेंजी ग्लोबल ने राज्य में औद्योगिक विकास का रोडमैप बनाया है। योजना के तहत प्रदेश में 7500 करोड़ का निवेश होगा। इससे एक लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश को बढ़ावा देने लिए ईज आफ डूईंग बिजनेस, जिला स्तर पर निवेश के लिए अवस्थापना विकास, मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहयोग और निवेशकों को प्रोत्साहन देने पर सरकार का फोकस रहेगा।

निवेश पर सब्सिडी के लिए की सिफारिश

मैकेंजी ग्लोबल की ओर से निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर सब्सिडी की सिफारिश की गई है। इसमें पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले नए सूक्ष्म उद्योगों को 75 प्रतिशत (अधिकतम 75 लाख), लघु उद्योगों को 40 प्रतिशत (अधिकतम चार करोड़), मध्यम उद्योगों को 20 प्रतिशत (अधिकतम 10 करोड़) तक सब्सिडी देने की सिफारिश की गई है।

एक हजार एकड़ में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

ऊधमसिंह नगर जिले के प्रयाग फार्म के पास एक हजार एकड़ जमीन पर अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है, जो पंतनगर और रुद्रपुर से काफी नजदीक है। यहां बड़े उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed