फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 238 Applications received in a month for Chief Minister Solar Self-Employment Scheme

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लिए एक महीने में आए 238 आवेदन

Thu, 19 Nov 2020 11:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Nov 2020 11:25 AM IST
सार

  • योजना का लाभ लेने के लिए पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और टिहरी से सबसे ज्यादा लोग आए सामने
  • 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने लांच की थी सौर स्वरोजगार योजना, जल्द होने जा रहा है आवंटन
  • पर्वतीय जिलों में मिल रही है 25 प्रतिशत तक सब्सिडी

विज्ञापन
Uttarakhand: 238 Applications received in a month for Chief Minister Solar Self-Employment Scheme
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में एक महीने में ही 238 आवेदन आए हैं। योजना के तहत जल्द ही उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, उरेडा की ओर से आवंटन होने जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 15 अक्तूबर को सौर स्वरोजगार योजना की लांचिंग की थी। इसके तहत उत्तराखंड मूल के युवा 25 मेगावाट तक का सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकते हैं। उनके द्वारा किए गए विद्युत उत्पादन को सरकार की ओर से खरीदने की यह योजना युवाओं के बीच प्रचलित होने लगी है। उरेडा से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक 238 आवेदन आ चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 60 आवेदन पौड़ी जिले के हैं। 
विज्ञापन



दूसरे स्थान पर उत्तरकाशी और टिहरी है। तीसरे स्थान पर पिथौरागढ़ है। उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एके त्यागी ने बताया कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों के स्तर से आवेदन प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद जल्द ही पहले चरण का आवंटन होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले से आए कितने आवेदन

जिला        आवेदन
अल्मोड़ा      9
बागेश्वर        4
चंपावत       8
चमोली       22
देहरादून     6
हरिद्वार       2
नैनीताल     13
पौड़ी          60
पिथौरागढ़   29
रुद्रप्रयाग     6
टिहरी         34
यूएस नगर   11
उत्तरकाशी   34

126 आवेदन हैं अधूरे
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों में 126 अधूरे हैं। इनमें अल्मोड़ा के 15, बागेश्वर के दो, चंपावत के तीन, चमोली के नौ, देहरादून के 14, हरिद्वार के तीन, नैनीताल के 14, पौड़ी के 21, पिथौरागढ़ के सात, रुद्रप्रयाग के तीन, टिहरी के 18, ऊधमसिंह नगर के 10 और उत्तरकाशी के सात आवेदन शामिल हैं।

25 प्रतिशत तक मिलती है सब्सिडी

सौर स्वरोजगार योजना के तहत सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को पांच श्रेणी में बांटा है। इसके तहत श्रेणी-ए में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को रखा गया है। श्रेणी-बी में अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी के पर्वतीय बहुल क्षेत्र, नैनीताल और देहरादून के पर्वतीय बहुल क्षेत्र शामिल हैं।

श्रेणी-बी प्लस में पौड़ी के दुगड्डा के कोटद्वार, सिगड्डी और इनसे जुड़े मैदानी क्षेत्र, टिहरी के फकोट के ढालवाला मुनिकीरेती, तपोवन और उससे जुड़े मैदानी क्षेत्र, नैनीताल के कोटाबाग का पूरा क्षेत्र और देहरादून के कालसी विकासखंड का क्षेत्र शामिल है। श्रेणी-सी में देहरादून के रायपुर, सहसपुर, विकासनगर व डोईवाला के समुद्रतल से 650 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा नैनीताल के रामनगर व हल्द्वानी भी इसी श्रेणी में आते हैं। श्रेणी-डी में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ देहरादून व नैनीताल का मैदानी क्षेत्र शामिल है। श्रेणी-ए में 25 प्रतिशत, श्रेणी-बी और बी प्लस में 20 प्रतिशत और श्रेणी सी व डी में 15 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed