फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 23 Group C recruitment on 7000 posts Calendar will be released in a week

युवा हो जाएं तैयार: एक हफ्ते में जारी होगा समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर, 7000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा

Tue, 13 Sep 2022 02:39 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 02:39 AM IST
सार

10 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: 23 Group C recruitment on 7000 posts Calendar will be released in a week
भर्ती परीक्षा की तैयारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की 23 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक सप्ताह में जारी करेगा। इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर-जनवरी में परीक्षा भी करा दी जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग कराए करीब 7000 पदों पर भर्ती परीक्षा कराएगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने उम्मीदवारों से संयम बरतते हुए तय तिथियों के हिसाब से परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां कराने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी थी। इसके बाद 10 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा। सोमवार को दोबारा बैठक हुई।
विज्ञापन


पुलिस रैंकर्स भर्ती: उत्तराखंड में मेहनत से पास होने वालों को राहत देने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि भर्तियों के लिए एक सप्ताह के भीतर कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में प्राथमिकता के आधार पर तीन से चार भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और दिसंबर 22 से जनवरी 2023 तक इनकी परीक्षाओं का आयोजन भी करा दिया जाएगा। बता दें कि सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे।

स्टाफ की जरूरत, आयोग ने शासन को भेजा पत्र

23 भर्तियों के लिए आयोग को ज्यादा मानव संसाधन की जरूरत होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधनों के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेज दिया गया है। हालांकि कैबिनेट की बैठक में दस अनुसेवकों की आउटसोर्सिंग से भर्ती का निर्णय लिया जा चुका है।

कानूनी अड़चन से बचने को अध्ययन

डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सभी 23 भर्तियों के अधियाचन का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। भर्तियों से संबंधित पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का अध्ययन करने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद है कि किसी भी भर्ती में कानूनी अड़चन न आए।

उम्मीदवारों के लिए बनेगा सेल

समूह-ग की भर्तियों से संबंधित उम्मीदवारों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए राज्य लोक सेवा आयोग एक पब्लिक ग्रीवांस रेडरेसल सेल (पीजीआरसी) स्थापित करने जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण, फोन नंबर, ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी सभी जानकारियां समय से जारी की जाएंगी।

मैंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जो भर्तियां लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जानी हैं, उनकी शीघ्र विज्ञप्तियां जारी करें। सभी चयन एजेंसियों को मजबूत और पारदर्शी बनाया जाए।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed