फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21 teachers get shailesh matiyani award 2016

उत्तराखंड के इन 21 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार-2016

Wed, 18 Apr 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 21 teachers get shailesh matiyani award 2016
teacher

दो साल के इंतजार के बाद शासन ने बुधवार को वर्ष - 2016 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 21 शिक्षकों का नाम दिया गया है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को दिया जाता है।

विज्ञापन


इसमें प्राथमिक, माध्यमिक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस बार प्राथमिक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल, माध्यमिक श्रेणी में चंपावत और हरिद्वार जिले से किसी शिक्षक को पुरस्कार नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसी तरह संस्कृत शिक्षा में भी किसी को पुरस्कार नहीं दिया गया है। डायट श्रेणी में सिर्फ टिहरी गढ़वाल के एक शिक्षक का चयन हुआ है। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के चयन के लिए प्रावधान यह है कि प्रत्येक जिले से प्राथमिक,  माध्यमिक श्रेणी और डायट से एक-एक शिक्षक का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, संस्कृ त शिक्षा से दो शिक्षकों का चयन होगा, लेकिन इस बार कई शिक्षक चयन के लिए योग्यता की श्रेणी में आ ही नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कई जिलों से पुरस्कार के लिए शिक्षकों की फाइल नहीं आई। इस वजह से प्राथमिक शिक्षा श्रेणी में 13 जिलों में सिर्फ 9 शिक्षकों का चयन किया गया है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल से किसी भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

Uttarakhand 21 teachers get shailesh matiyani award 2016

इसी तरह माध्यमिक श्रेणी में 13 जिलों में से सिर्फ 11 शिक्षक चुने गए हैं। चंपावत और हरिद्वार से किसी भी शिक्षक का पुरस्कार के लिए चयन नहीं हो पाया है। चंपावत जिले में तीनों श्रेणी में किसी भी शिक्षक का पुरस्कार के लिए चयन नहीं हुआ है। डायट श्रेणी में पुरस्कार के लिए सिर्फ टिहरी गढ़वाल की डायट के एक शिक्षक का चयन किया गया है।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए सभी जिलों से शिक्षकों का चयन न हो पाने के संबंध में निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर का कहना है कि बहुत से शिक्षकों की समय से फाइल नहीं आ पाती। इसके अलावा कुछ चयन योग्यता में नहीं आ पाते, इसी से संख्या कम हुई।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार
प्राथमिक शिक्षा
देहरादून- पुष्पा रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामपुर कला, सहसपुर
पौड़ी-सुकन्या थपलियाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमराड़ा
रुद्रप्रयाग-राकेश कुमार असवाल, पाली अगस्त्यमुनि
उत्तरकाशी-विजया रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डामटा
टिहरी गढ़वाल-डॉ. दिनेशचंद्र बडोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दालढूंग कीर्तिनगर
चमोली-शशि कंडवाल, राजकीय उत्तर प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़, कर्ण प्रयाग
हरिद्वार-मोहम्मद अनीस, राजकीय जूनियर हाई स्कूल कासमपुर, बहादराबाद
बागेश्वर-चंपा कोरंगा, राजकीय उत्तर प्राथमिक विद्यालय, देवलखेत, गरुड़
ऊधम सिंह नगर-डेरीलाल लोधी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाजपुर

माध्यमिक शिक्षा

Uttarakhand 21 teachers get shailesh matiyani award 2016

माध्यमिक शिक्षा
देहरादून-डॉ. सुशील सिंह राणा, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन रायपुर।
पौड़ी : आशीष चौहान, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय राजबाट।
रुद्रप्रयाग : गजपाल सिंह जगवाण,  राजकीय इंटर कालेज, गुप्तकाशी
चमोली : डॉ. राजकुमारी मनराल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नारायणबगड़।
उत्तरकाशी : शैलेश कुमार नौटियाल, राजकीय इंटर कालेज, मानपुर।
टिहरी गढ़वाल: किशोर सिंह, राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार।
अल्मोड़ा: सुरेशचंद्र पाठक, राजकीय इंटर कालेज चौरा, हवालबाग।
बागेश्वर-उमेद सिंह रावत, राजकीय इंटर कालेज कौसानी।
नैनीताल-डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, एमपी इंटर कालेज, रामनगर
पिथौरागढ़-कौस्तुभचंद्र जोशी, राजकीय इंटर कालेज पत्थरखानी मूनाकोट
ऊधम सिंह नगर-कृष्ण गोपाल पाठक, राजकीय इंटर कालेज महुवा डाबरा

डायट
टिहरी गढ़वाल : दीपक रतूड़ी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed