फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 20th Foundation day 2019: defence minister Rajnath Singh Attend program today

उत्तराखंड: आज बेहद खास होगा राज्य स्थापना का जश्न, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ

Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 08:36 AM IST
सार

  • परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा राज्य की स्थापना का जश्न, दिखेगी संस्कृति की झलक
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम का सुरक्षा घेरा बढ़ाया, एक दिन के लिए हटेगा धरनास्थल
     

विज्ञापन
Uttarakhand 20th Foundation day 2019: defence minister Rajnath Singh Attend program today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश की स्थापना का जश्न शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देहरादून के परेड ग्राउंड में संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। स्थापना के जश्न को भारत-भारती नाम दिया गया है, जिसमें पूरे देश की संस्कृति की तस्वीर पेश की जाएगी। स्थापना दिवस के मद्देनजर देहरादून , नैनीताल ओर उधम सिंह नगर में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य की सांस्कृतिक झलक पेश करती हुई भव्य झांकी पांच किमी तक निकाली जाएगी। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘उत्तराखंड प्रगति के पथ पर, साकार हो रहा हर सपना बदल रहा उत्तराखंड अपना’ का लोकार्पण किया जाएगा। सांस्कृतिक झांकी का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।

विज्ञापन

 

स्थापना दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर राज्य सहित 22 राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी। प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में करीब दस हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आनंद भारद्वाज, सचिव अशोक कुमार, उच्च शिक्षा निदेशक एससी पंत, संस्कृति विभाग समन्वयक बलराज नेगी के साथ ही विवि के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष छात्रों के विरोध की आशंका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

राज्य स्थापना दिवस पर ‘भारत-भारती उत्सव’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। आंदोलनरत आयुष छात्रों के विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने व्यापक और सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को लंबी बातचीत की। उन्हाेंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा, संबंधित पुलिस बल वीआईपी ड्यूटी में दो घंटे पहले अपने प्वाइंट पर पहुंचकर आसपास के स्थान को अच्छी तरह चेक कर लें। सिर्फ अधिकृत लोगों और वाहनों को अंदर जाने की इजाजत रहेगी।

 

कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाए। बेरिकेडिंग आदि पर किसी को खड़ा न होने दिया जाए। ड्यूटी के दौरान न तो मोबाइल फोन का प्रयोग करे और न बिना बताए ड्यूटी स्थल छोड़ें। एसपी ने थाना प्रभारियों को धर्मशालाओं, होटलों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन आदि पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

एक दिन के लिए हटेगा धरनास्थल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर सुरक्षा और संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रशासन ने परेड ग्राउंड से धरनास्थल को शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी ने लैंसडोन चौक के पास अधिसूचित धरनास्थल को पीआरडी ग्राउंड तपोवन, रायपुर या फिर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 


शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित ‘भारत भारती कार्यक्रम’ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि पास में ही धरनास्थल पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। ऐसे में किसी भी संभावित प्रदर्शन या जुलूस आदि को देखते हुए उन्हें शिफ्ट करने पर विचार किया गया था।

 

इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी थी। रिपोर्ट आने पर धरनास्थल को एक दिन के लिए शिफ्ट करने पर सहमति बनी है। अब शनिवार को धरनास्थल एक दिन के लिए पीआरडी ग्राउंड तपोवन रायपुर या फिर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed