फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 200 driver-operators of roadways removed from duty

उत्तराखंड : ड्यूटी से हटाए गए रोडवेज के 200 चालक-परिचालक

Mon, 29 Jun 2020 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jun 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: 200 driver-operators of roadways removed from duty
- फोटो : File Photo

रोडवेज में ठेके पर रखे गए 200 चालकों, परिचालकों को प्रबंधन ने फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया है। परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी चालकों, परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई उनके अनुबंध नवीनीकरण नहीं किए जाने के चलते की है। इतना ही नहीं प्रबंधन ने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराने वाले सभी चालकों, परिचालकों को 10 जून के बाद वेतन भुगतान नहीं करने का भी आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


बता दें, परिवहन निगम में 750 से अधिक चालक, परिचालक ठेके पर हैं। इन चालकों, परिचालकों को हर साल अपने अनुबंधों का नवीनीकरण कराना होता है। परिवहन निगम में तमाम ऐसे चालक, परिचालक हैं जिनके अनुबंधों का नवीनीकरण पिछले कई साल से नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पिछले दिनों महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से इस संबंध में सभी सहायक महाप्रबंधकों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए कि इन चालकों, परिचालकों का अनुबंध नवीनीकरण प्राथमिकता पर कराया जाए। साथ ही जिन चालकों, परिचालकों द्वारा अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं कराया जाता है उन्हें 10 जून के बाद परिवहन निगम की जनशक्ति में शामिल ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे सभी चालकों, परिचालकों को ड्यूटी पर किसी भी सूरत में ना भेजा जाए। प्रबंधन के इस फैसले के बाद ज्यादातर  चालकों, परिचालकों ने अनुबंध नवीनीकरण करा लिए, लेकिन 200 के करीब चालकों, परिचालकों ने अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं कराया है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं कराने वाले चालकों, परिचालकों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही 10 जून के बाद उनके वेतन भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। 

96 बसों से 4175 यात्रियों ने किया सफर

रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। रविवार को पूरे प्रदेश में 96 बसों का संचालन किया गया। इनमें 4175 यात्रियों ने सफर किया। इससे परिवहन निगम को 4.08 लाख रुपये की आय हुई।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में संचालित 86 बसों से 3340 यात्रियों ने सफर किया और निगम को 3.45 लाख रुपये की आय हुई थी। रविवार को अवकाश के बावजूद 96 बसों से 4175 यात्रियों ने सफर किया।


रविवार को 4.08 लाख रुपये की आमदनी हुई है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि राज्य की अंदरूनी हिस्सों के साथ ही दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू होने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी के साथ आमदनी में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed