{"_id":"5f7f55f98ebc3eefbb075fd7","slug":"uttarakhand-19-garhwal-rifles-constable-death-in-jammu-during-briefing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जम्मू में तैनात सेना के हवलदार की मौत, शुक्रवार को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जम्मू में तैनात सेना के हवलदार की मौत, शुक्रवार को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
सार
- पौड़ी के बीरोंखाल के निवासी थे 19 गढ़वाल राइफल के हवलदार
- आज दोपहर तक पीरूमदारा पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर
विज्ञापन
हवलदार यशपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के ट्रांजिट कैंप में तैनात 19 गढ़वाल राइफल के हवलदार ब्रीफिंग के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े। उन्हें उधमपुर जिले के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक पीरूमदारा पहुंचेगा। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मूल रूप से बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल और हाल मयूर विहार ग्राम दूल्हेपुरी पीरूमदारा निवासी यशपाल सिंह रावत (40) पुत्र स्व. शाकंबर सिंह रावत साल 2002 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों यशपाल 48 राष्ट्रीय राइफल के 213 ट्रांजिट कैंप जम्मू में तैनात थे।
विज्ञापन
भाई जसवंत सिंह रावत ने बताया कि पांच अक्तूबर को ब्रीफिंग के दौरान यशपाल को अचानक चक्कर आ गया था। पहले जम्मू में उनका इलाज चला लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें उधमपुर कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
बाद में सेना के अधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी और पत्नी शोभा रावत को भी अस्पताल बुला लिया। छह अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे यशपाल ने प्राण त्याग दिए। यशपाल अपने पीछे पत्नी, बेटा सुजल रावत (14) और बेटी सृष्टि रावत (12) को छोड़ गए हैं। जवान की मौत से इलाके में शोक की लहर है।