फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand 16 ias transferred

उत्तराखंड: शासन ने सोलह आईएएस समेत बीस अधिकारियों के कामकाज में किया फेरबदल

Thu, 19 Jul 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jul 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand 16 ias transferred
आईएएस - फोटो : amar ujala

शासन ने सोलह आईएएस समेत बीस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल किया है। इस सूची में अल्मोड़ा, चमोली और चंपावत के जिलाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से पंचायती राज विभाग का चार्ज वापस लिया गया है, उनके शेष विभाग बने रहेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से स्मार्ट सिटी के सीईओ का चार्ज लेकर उन्हें सचिव सूचना का चार्ज दिया गया है। हाल ही में गढ़वाल आयुक्त के पद पर तैनात किए गए शैलेश बगोली को स्मार्ट सिटी का नया सीईओ बनाया गया है। डी. सेंथिल पांडियन से परिवहन का चार्ज लेकर बगोली को दिया गया है।
विज्ञापन


धुमाकोट के बाद टिहरी में हुए बस हादसों के अलावा पांडियन और परिवहन मंत्री के बीच चल रही तनातनी को इसकी वजह के रूप में देखा जा रहा है। वहीं डॉ. पंकज कुमार पांडेय से सचिव और महानिदेशक सूचना के अलावा निदेशक तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें सचिव पंचायती राज का कामकाज सौंपा गया है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि पंकज पांडेय के कार्यकाल में ही ऊधमसिंह नगर स्किल डेवलपमेंट के मामले में देश में नंबर एक पर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सुरेंद्र नाथ पांडेय को चंपावत का नया जिलाधिकारी बनाया

uttarakhand 16 ias transferred
तबादला - फोटो : demo pics
इसी क्रम में चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी को अपर सचिव कृषि एवं उद्यान विभाग, चंपावत के जिलाधिकारी डॉ. इकबाल अहमद को अपर सचिव उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकि शिक्षा के अलावा निदेशक प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा का चार्ज दिया है। सुरेंद्र नाथ पांडेय को चंपावत का नया जिलाधिकारी बनाया है। अपर सचिव राम विलास यादव से कृषि विभाग का प्रभार वापस लिया गया है।

अल्मोड़ा की जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, नितिन भदौरिया को जिलाधिकारी अल्मोड़ा, हरिद्वार के डीएम दीपक रावत को हरिद्वार विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, बाल मयंक मिश्रा को आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार, स्वाती भदौरिया जिलाधिकारी चमोली और विनीत तोमर को सीडीओ हरिद्वार बनाया गया है।

अपर सचिव सुमन कुमार वल्दिया को राजस्व तथा कार्मिक विभाग, अपर सचिव रमेश कुमार को उद्यान विभाग, रवनीत चीमा को अपर सचिव प्राथमिक शिक्षा और भगवत किशोर मिश्रा को हरिद्वार नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन ने अपर सचिव खनन एवं शहरी विकास दीपेंद्र कुमार चौधरी को सूचना महानिदेशक बनाया है। दीपेंद्र चौधरी इससे पूर्व नैनीताल जिले के डीएम भी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed