फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 16 IAS and 5 PCS Officers Transfer in May 2020, See Full list

उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट...

Thu, 21 May 2020 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 16 IAS and 5 PCS Officers Transfer in May 2020, See Full list
- फोटो : फाइल फोटो

सरकार ने लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच 16 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। शासन ने शुक्रवार को आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से लोक निर्माण विभाग का चार्ज हटा लिया गया है। वहीं सचिव स्वास्थ्य नीतेश झा को हटाकर अमित सिंह नेगी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रभार दिया गया है। कुमाऊं आयुक्त का प्रभार अरविंद सिंह सिंह ह्यांकि को दिया गया है।

विज्ञापन


सूची के अनुसार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ओम प्रकाश से लोक निर्माण तथा अध्यक्ष ब्रिज, रोपवेज, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रेक्चर डेवलेपमेंट कार्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड का चार्ज हटाया गया है। सचिव सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी आरके सुधांशु को यह प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण और उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन को नियोजन तथा बाह्य सहायतित परियोजना का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन



सचिव नितेश कुमार झा से सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को हटा कर उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई एवं पेयजल सचिव का चार्ज दिया गया है। हाल ही में वीआरएस ले चुकी भूपेंद्र कौर औलख के पास इन विभागों का चार्ज था। सचिव मुख्यमंत्री और वित्त अमित सिंह नेगी से आपदा प्रबंधन, नियोजन, बाह्य सहायतित योजनाएं, कार्यक्रम निदेशक पीएमयू तथा परियोजना निदेशक बाह्य सहायतित योजना का प्रभार हटाकर सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रभार दिया गया है। सचिव पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, दुग्ध एवं दुग्ध विकास और विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक सीपीडी का चार्ज दिया गया है। सचिव परिवहन शैलेश बगोली से परिवहन आयुक्त का प्रभार हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पंचायतीराज, श्रम तथा गन्ना चीनी हरबंस चुघ से सचिव पंचायतीराज का प्रभार हटाकर सचिव वन एवं पर्यावरण का चार्ज दिया गया है। सचिव वन एवं पर्यावरण, पेयजल एवं राज्य संपत्ति अरविंद सिंह ह्यांकि से वन एवं पर्यावरण, राज्य संपत्ति सहित अन्य प्रभार हटाकर आयुक्त कुमाऊं मंडल पद पर स्थानांतरित किया गया है। सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत को सचिव पंचायतीराज बनाया गया है।

जिलाधिकारी टिहरी तथा निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना वी षणमुगम को पद से हटाकर अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना तथा सचिव बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नीरज खैलवाल से आयुक्त कुमाऊं का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का तबादला जिलाधिकारी टिहरी के पद पर किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर भेजा है। बाध्य प्रतीक्षा चल रहे दीपेंद्र चौधरी को आयुक्त परिवहन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया है। डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पीसीएस झरना कमठान से अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना तथा सचिव बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार हटाकर एडिशनल मिशन डायरेक्टर एनएचएम का चार्ज दिया गया है। अपर आवास आयुक्त देहरादून अभिषेक त्रिपाठी से एडिशनल मिशन डायरेक्टर एनएचएम का प्रभार हटाया गया है। अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अरविंद कुमार पांडेय का तबादला अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद पर किया गया है। अपर जिलाधिकारी देहरादून राम शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर भेजागया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह रावत से राज्य संपत्ति अधिकारी का प्रभार हटाया गया है।


पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/05/21/trasfer-ias_5ec663e9eca8c.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed