फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 16 block education officer become deputy director in education department

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी बने उप निदेशक, पदोन्नति का आदेश जारी

Sat, 03 Dec 2022 12:33 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

शासन ने जिन अधिकारियों की पदोन्नति की है उसमें कुछ अधिकारी हरिद्वार, रुद्रप्रयाग आदि विभिन्न जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand: 16 block education officer become deputy director in education department
पदोन्नति - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत कर विभाग का उप निदेशक बनाया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा सचिव के मुताबिक जिन अधिकारियों के बीईओ से उप निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। उसमें शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुंसाई, राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल एवं राजवीर सिंह सविता शामिल है। आदेश में कहा गया है कि सेवा संवर्ग में वरिष्ठता आदि के संबंध में यदि न्यायालय में कोई रिट याचिका विचाराधीन हो तो संबंधित की पदोन्नति रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। 
विज्ञापन


कुछ पदों पर लटकी है पदोन्नति 
शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के दो पद पिछले काफी समय से खाली हैं। इसके अलावा संयुक्त निदेशक सहित कुछ अन्य पद भी खाली हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक अधिकारियों के खाली पदों पर विभाग की ओर से पदोन्नति की जा रही है। अन्य पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed