{"_id":"647613671c8086b10a0e6674","slug":"uttarakhand-141-crore-61-lakh-released-for-roads-treatment-that-have-completed-five-years-of-pmgsy-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीएमजीएसवाई की पांच साल पूरी कर चुकी सड़कों का होगा उद्धार, 141 करोड़ 61 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीएमजीएसवाई की पांच साल पूरी कर चुकी सड़कों का होगा उद्धार, 141 करोड़ 61 लाख रुपये जारी
Tue, 30 May 2023 08:48 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 May 2023 08:48 PM IST
सार
प्रदेश में शीघ्र ही पीएमजीएसवाई की सड़कों के सुधार का काम शुरू होगा। इस संबंध में मार्च में मेंटीनेंस कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। इन्हें अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
सड़क का होगा सुधारीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पांच साल या उससे अधिक समय पूर्व में बनीं सड़कों की हालत में सुधार किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत डीएलपी (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) की अवधि पूरी कर चुकी 89 सड़कों के लिए शासन की ओर से 141 करोड़ 61 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में शीघ्र ही पीएमजीएसवाई की सड़कों के सुधार का काम शुरू होगा। इस संबंध में मार्च में मेंटीनेंस कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। इन्हें अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मेंटीनेंस के लिए ऐसी सड़कों को प्रमुखता से लिया गया है, जिनसे अधिक से अधिक आबादी को कवर किया जा सके। अपर सचिव विनीत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्य योजना के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की लंबाई के अनुसार बजट जारी किया गया है। सड़कों की लंबाई पांच से लेकर 24 किमी तक है।
विज्ञापन
यह सभी सड़कें पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांरित की जा चुकी हैं। इनके सुधार के लिए 141 करोड़ 61 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके तहत नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, देहरादून, चंपावत आदि जिलों में सड़कों का पुर्नोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ पुलों की मरम्मत के अलावा उनके रंग रोगन का भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन