{"_id":"5b1810964f1c1b624d8b4f27","slug":"uttarakhand-13-pcs-officers-transfer-order-released","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर, यहां देखिए किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर, यहां देखिए किसे कहां मिली तैनाती
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
transfer
कार्मिक विभाग ने 13 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में दीप्ती सिंह को सीडीओ पौड़ी, रवनीत चीमा को प्रतीक्षारत, प्रकाश चंद्र को प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी में अपर निदेशक, बंशीधर तिवारी को एनएचएम में एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रामजी शरण शर्मा को एडीएम प्रशासन देहरादून, अरविंद पांडेय को महाप्रबंधक बाजपुर चीनी मिल, केके मिश्रा को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव, रामदत्त पालीवाल को अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
राकेश चंद्र तिवारी डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर, श्याम सिंह राणा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, निर्मला बिष्ट और विवेक प्रकाश डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर बनाए गए हैं। इसी क्रम में आलोक कुमार पांडेय से संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (कुमाऊं मंडल) पंतनगर का प्रभार वापस ले लिया गया है। उनके शेष पद यथावत रहेंगे। इसी क्रम में उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन