{"_id":"5fee09ea8ebc3e3ba64213cb","slug":"uttarakhand-10th-and-12th-class-teacher-winter-vacation-resumed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में शीतलहर और बर्फबारी को देखते हुए 10वीं-12वीं के शिक्षकों की सर्दियों की छुट्टियां बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में शीतलहर और बर्फबारी को देखते हुए 10वीं-12वीं के शिक्षकों की सर्दियों की छुट्टियां बहाल
Thu, 31 Dec 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शीतकालीन छुट्टियों में कटौती से उदास शिक्षकों के चेहरों पर प्रदेश सरकार ने मुस्कान लौटा दी है। नए साल से ठीक एक दिन पहले सरकार ने प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं के शिक्षकों का शीतकालीन अवकाश बहाल कर दिया। सरकार ने शीतलहर और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी को इसकी वजह बताया है। पुराना आदेश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में छात्रहित में शीतकालीन अवकाश समाप्त करने का 24 दिसंबर 2020 को आदेश जारी किया गया था। लेकिन राज्य में शीतलहर एवं प्रदेश के अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी को देखते हुए 24 दिसंबर के आदेश को निरस्त कर दिया गया है ।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने कहा कि शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था पहले की तरह रखी जाएगी। जबकि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कक्षाओं का कोर्स पूरा करने के लिए अलग से कार्ययोजना के निर्देश किए जाएंगे। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश बहाल होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
वहीं, उच्च शिक्षा में इस बार पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों के अवकाश में 10 दिनों की कटौती की गई है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा के मुताबिक सर्दियों में काटी गईं छुट्टियां शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों में जोड़ दी जाएंगी।
दरअसल, प्रदेश में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालयों में अलग-अलग अवकाश घोषित किया जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 30 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित होता रहा है, लेकिन इस बार उन क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 20 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
अवकाश कलेंडर वर्ष 2021 के लिए ही मान्य होगा। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा पीके पाठक के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों के अवकाश में जो कटौती की गई है, वो छुट्टियां गर्मियों की छुट्टियों में जोड़ी जाएंगी।