फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utkal train accident victims told thier stories

खतौली रेल हादसे के पीड़ितों की जुबानी, आंखों देखा हाल किया बयां

Mon, 21 Aug 2017 02:04 PM IST
रतनमणी डोभाल/ अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 21 Aug 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
utkal train accident victims told thier stories
ट्रेन हादसा - फोटो : amar ujala

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का हादसा कितना भयावह रहा होगा उसकी कल्पना छह वर्षीय बालिका तनिष्का की आंखों में देखकर की जा सकती है। शनिवार की रात हरिद्वार पहुंचे इस ट्रेन के यात्रियों में से लगभग 150 यात्री शांतिकुंज में ठहरे हैं। इनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। यह सभी सोमवती अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान  के लिए हरिद्वार आ रहे थे। 

विज्ञापन


आगरा निवासी उपेंद्र बिहारी की 6 वर्षीय तनिष्का पुत्री और उनके साथ के कई घायल यात्रियों का उपचार शांतिकुंज में चल रहा है। अपनी मां नंदनी व कोटा राजस्थान से आई मौसी कल्पना से चिपकी तनिष्का ने कहा एकदम जोर की आवाज आई और पूरा डिब्बा हिलने लगा।
विज्ञापन


सीट से गिरने पर उसके सिर पर चोट लग गई। तनिष्का का कहना है कि अभी हादसे का डर मन से गया नहीं है। ग्राम मऊ आगरा निवासी 70 वर्षीय कल्याण सिंह भी परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार आ रहे थे। उनके सिर पर गहरा घाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिकुंज के चिकित्सालय में उनकी जांच पड़ताल करने के बाद मरहम पट्टी की गई है। बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी 67 वर्षीय अहिल्या मिश्रा भी इसी ट्रेन से शांतिकुंज आ रही थी। वह शांतिकुंज में दान करने के लिए ही आ रही थी। उसके पैरों में चोट लगी है।


अहिल्या ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार बहुत अधिक थी और वह दुर्घटना के पहले से बहुत डरी हुई थी। उसने बताया कि किताब पढ़ कर ध्यान बटा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वह जैसे तैसे खतौली गांव गई और फिर मुजफ्फरनगर से बसे हरिद्वार पहुंची। मुरैना मध्य प्रदेश निवासी 62 वर्षीय रामविलास शर्मा और उसके का साथी भी शांतिकुंज में है। दोनों के पैरों में चोटे लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed