{"_id":"67c0c0bc918b35da940569bd","slug":"utility-vehicle-fell-into-200-meter-deep-ditch-driver-died-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-629815-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 200 मीटर खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 200 मीटर खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दावापुल-जोगियो-बेरावा मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
चकराता थाना क्षेत्र के जोगियो गांव के रहने वाले रोशन लाल (27) पुत्र मोहन लाल यूटिलिटी चालक थे। बुधवार की रात वह सवारियों को टावरा गांव तक छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान दावापुल-जोगियो-बेरावा मोटरमार्ग पर सणोऊ बैंड के पास उनकी यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में चालक रोशन लाल ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मोटरमार्ग की हालत खराब, ग्रामीण मान रहे दुर्घटना का कारण
ग्रामीण दावापुल-जोगियो-बेरावा मोटरमार्ग की खराब हालत को दुर्घटना का कारण बता रहे हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष क्वांसी सूर्यपाल चौहान, विक्रम नेगी, अर्पित जोशी, मेहर सिंह आदि का कहना है कि मोटरमार्ग निर्माण के कुछ समय बाद से ही जर्जर हालत में है। मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले भी मोटरमार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।