फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Utility falls in 200 meter deep gorge, one dead

200 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत-

Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Utility falls in 200 meter deep gorge, one dead
चकराता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरुवा- क्वारना मोटर मार्ग पर यूटिलिटी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूटिलिटी (यूके-16- टीए- 0511) क्वारना गांव से विकासनगर की ओर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे यूटिलिटी चियावा खेड़ा के समीप पहुंची। इसी बीच यूटिलिटी खड़ी चढ़ाई पर पीछे की ओर आने लगी। वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे। चालक ने दो लोगों को नीचे उतर कर पीछे के टायरों पर पत्थरों की ओट लगाने को कहा। दो लोग वाहन से उतर गए और ओट लगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। देखते ही देखते वाहन करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ेे। थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। खाई से टीकम सिंह राणा (56) पुत्र रतिराम निवासी चियावा खेड़ा, मगरौली तहसील चकराता का शव बरामद हुआ, जबकि चालक और गाड़ी स्वामी जितेंद्र (28) पुत्र दासी दास निवासी क्वारना गंभीर घायल हालत में मिला। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव और घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस सेवा से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार केडी जोशी ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed