फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uset exam will be held in Uttarakhand after six years Assistant professors will be posted in universities

Uttarakhand: राज्य में छह साल बाद होगी यू-सेट परीक्षा, कॉलेजों और विवि में हो सकेगी सहायक प्राध्यापक की तैनाती

Wed, 03 May 2023 07:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 May 2023 07:58 PM IST
सार

अपर सचिव आर्य की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र के अनुपालन में राज्यधीन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रध्यापकों के पदों के लिए यू-सेट परीक्षा आयोजित किए जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Uset exam will be held in Uttarakhand after six years Assistant professors will be posted in universities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेशभर में राज्य सरकार के अधीन महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों (अस्सिटेंट प्रोफेसर) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तिथि जारी नहीं की गई है, लेकिन राज्य में यह परीक्षा छह साल बाद आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इस संबंध में अपर सचिव, उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इससे पूर्व इस संबंध में यू सेट के सदस्य सचिव एचसीएस बिष्ट की ओर से फरवरी 2023 में राज्य सरकार को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली की ओर से अक्तूबर 2022 के आदेश के अलोक में परीक्षा आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन

यह परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय को आयोजित करानी है। इस संबंध में अपर सचिव आर्य की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र के अनुपालन में राज्यधीन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रध्यापकों के पदों के लिए यू-सेट परीक्षा आयोजित किए जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में मिले थे नोटिस 


बताते चलें कि इससे पहले राज्य में यह परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। राज्य सरकार की ओर से छह माह पूर्व इस परीक्षा को कराने के लिए कुमाऊं विवि की ओर से नोडल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई थी। अब राज्य सरकार के अधीन पांच विश्वविद्यालयों और 119 महाविद्यालयों में यू-सेट परीक्षा आयोजित हो सकेगी।

इधर, भाजपा नेता रवींद्र जुगरान ने इस संबंध में शासनादेश जारी होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समये से यू-सेट परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर प्रयासरत थे। उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को इस आदेश की बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed