US में हुआ झगड़ा तो इंसाफ लेने उत्तराखंड पहुंची पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस में जब एक युवती को न्याय नहीं मिला तो उसने अपने परिवार वालों की मदद से इंसाफ के लिए उत्तराखंड में गुहार लगाई है। युवती ने अपना केस देहरादून महिला हेल्पलाइन में दर्ज करा दिया।
गुरुवार को लड़की ने कनाडा से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी बात ऐच्छिक ब्यूरो के सामने रखी। गुरुवार को पहुंचे केस में युवक और युवती कनाडा में नौकरी करते हैं। दोनों का धर्म भी अलग-अलग है।
शादी के दो साल बाद दोनों के बीच झगड़े बेहद बढ़ गए। लड़की के पिता का कहना था कि लड़का बात-बात पर लड़की को दूसरे धर्म का होने पर गालियां देता है। बेटी ने यूएस में भी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, लेकिन उसके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेटी से उसका मासूम बच्चा भी लड़के को दे दिया गया।
अभी तक कोई नहीं पहुंचा हेल्पलाइन
वहीं क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि अब तक न ही लड़का हेल्पलाइन आया है और न ही लड़की।
ऐसे में भला कैसे कोई निर्णय लिया जा सकता है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भले ही लड़की से बात हो गई है, लेकिन दोनों का हेल्पलाइन आना आवश्यक है।
हर गुरुवार को बैठती है ऐच्छिक ब्यूरो की टीम
एसएसपी कार्यालय में हर गुरुवार को ऐच्छिक ब्यूरो की टीम पहुंचती है। यहां महिला हेल्पलाइन प्रभारी के साथ ही क्लीनिकल काउंसिलिंग देने वाले साइकोलॉजिस्ट भी पहुंचते हैं। इस दिन ऐसे मामले यहां रखे जाते हैं, जो हेल्पलाइन की बाकी दिन की काउंसिलिंग में नहीं निपट पाते।