बॉलीवुड की इस हीरोइन ने किया आपदा प्रभावित के लिए खास काम...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की इस हीरोइन ने उत्तराखंड के कोटद्वार में आपदा प्रभावितों के लिए खास काम किया है। ये हीरोइन प्रभावितों की मदद के लिए खासतौर पर यहां पहुंची। कोटद्वार में आई बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को उर्वशी रौतेला फाउंडेशन ने राहत सामग्री वितरित की।
फाउंडेशन ने उत्तरी झंडीचौड़, पश्चिमी झंडीचौड़, शीतलपुर, प्रेमनगर, सनेह, लालपानी, कुंभीचौड़, जौनपुर, शिवपुर, कौड़िया, हरसिंहपुर के करीब 250 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।
उर्वशी रौतेला फाउंडेशन के प्रवक्ता चंद्रमोहन जदली ने बताया कि बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और उनका पूरा परिवार कोटद्वार के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया है।
जदली ने बताया कि उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद तीन दिन का समय निकालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रही और हालात का जायजा लिया।
उर्वशी ने सीएम को बताए प्रभावितों के हालात
उर्वशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोटद्वार के हालात के बारे में जानकारी दी। कहा कि जल्द ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बाढ़ पीड़ितों की दिक्कत बताएंगी। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से कोटद्वार के बाढ़ पीड़ितों के लिए स्पेशल पैकेज दिलाने की मांग की है।
उर्वशी फाउंडेशन की ओर से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के पिता मनवर सिंह रौतेला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य राकेश धूलिया, महेंद्र सिंह नेगी, योगेश धस्माना, भुवनेश कुंज, पालिका सभासद रमेश चौधरी, अभिलाषा भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज व शशांक काला आदि मौजूद थे।