फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urmila Sanawar Was Not Inducted into UKD: Surendra

उर्मिला सनावर को उक्रांद में नहीं किया गया शामिल : सुरेंद्र

Sun, 03 May 2026 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Urmila Sanawar Was Not Inducted into UKD: Surendra
- उक्रांद के एक कार्यक्रम में उर्मिला की मौजूदगी बनी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा, अभिनेत्री उर्मिला सनावर को दल में शामिल नहीं किया गया है। उक्रांद के एक कार्यक्रम में उर्मिला की मौजूदगी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी है।

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष के मुताबिक उर्मिला के दल के कार्यक्रम में शामिल होने का उन्हें तब पता चला जब मंच से उनका नाम बोला गया। उर्मिला के यूपी की होने के बावजूद उसकी ओर से उत्तराखंड की महिलाओं के मसले को उठाया गया। यही वजह रही कि आयोजकों की ओर से उन्हें मंच पर बुलाया गया। उर्मिला की उक्रांद के कार्यक्रम में मौजूदगी सोशल मीडिया तरह-तरह की चर्चाओं का विषय बनी है। कुछ का कहना है कि उर्मिला अब उक्रांद में शामिल हो चुकी है, लेकिन उक्रांद ने इस बात से इनकार किया है। कभी खुद को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताने वाली उर्मिला समय-समय पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed