फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster in Uttarakhand Maldevta Dehradun people forced to leave home

खतरे में जिंदगियां: हर दिन सिस्टम को कोसते हैं इस गांव के लोग,अपने घर छोड़ दूसरे स्थानों पर शरण लेने की मजबूरी

Fri, 26 Aug 2022 02:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

अधिकारियों की टाल मटोल के कारण आज टिहरी और देहरादून जिले के बॉर्डर पर स्थित काला मोडा गांव पर आपदा खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन देहरादून और टिहरी जिले के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। जब कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गांव का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने उन्हें यह समस्या बताई।

विज्ञापन
Disaster in Uttarakhand Maldevta Dehradun people forced to leave home
बांदल वैली में आई आपदा के बाद संपर्क मार्ग टूटने के चलते टिहरी जिले के मठैत गांव के छात्रों को जंग?

विस्तार

प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए कहीं न कहीं हमारा सिस्टम भी जिम्मेदार होता है। अगर समय से खतरे को भांपते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए तो कई लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। लेकिन, हमारे अधिकारी शायद इतनी मेहनत नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों की टाल मटोल के कारण आज टिहरी और देहरादून जिले के बॉर्डर पर स्थित काला मोडा गांव पर आपदा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, देहरादून और टिहरी जिले के बॉर्डर पर स्थित काला मोडा गांव में पहले कई परिवार रहते थे। लेकिन, पिछले दिनों आई आपदा के कारण इन परिवारों को काफी नुकसान पहुंचा। जिससे अधिकांश परिवारों ने अपनी जान बचाने के लिए दूसरे स्थानों पर शरण ले ली है। अब यहां मात्र एक ही परिवार बचा हुआ है।

विज्ञापन

 

इस पूरे गांव से ग्रामीणों के पलायन का एक कारण यह भी है कि यहां गांव के ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी आता है। जिससे सुरक्षा के लिए गांव के पास दीवार बनाई गई है। लगातार पानी के दबाव के कारण इस दीवार पर दरार आ गई है। जिससे यह दीवार कभी भी टूट सकती है और मलबा व पानी गांव को बहा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन देहरादून और टिहरी जिले के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। बृहस्पतिवार को जब कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गांव का निरीक्षण किया तो ग्रामीणों ने उन्हें यह समस्या बताई।

ये भी पढ़ें...Horizontal Reservation: महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर फंसा कानूनी पेच, पढ़ें क्या है संविधान और सरकार का तर्क
 

जिस पर मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर इस दीवार की मरम्मत की जाए। उधर मंत्री ने आपदा प्रभावित अन्य गांवों का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों को फोन पर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed