फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Civil Services Examination 2019 result : uttarakhand shubham got 43 rank

UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के शुभम ने हासिल की 43वीं रैंक

Tue, 04 Aug 2020 08:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Examination 2019 result : uttarakhand shubham got 43 rank
अपने माता पिता के साथ शुभम अग्रवाल - फोटो : amar ujala

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 की अंतिम परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के रामनगर के शुभम अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 43 रैंक हासिल की है। जिससे उनके परिवार में जश्र का माहौल है। शुभम वर्तमान में कानपुर रिजर्व बैंक में मैनेजर हैं। इस समय वह वहीं हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से भवाली निवासी अमित दत्त की सिविल सेवा परीक्षा में 761 रैंक है। अमित ने सरस्वती अकेडमी अल्मोड़ा से इंटर की परीक्षा पास की। अमित की माता का नाम शारदा देवी व पिता का नाम सुनील दत्त है।
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम में पहले स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा हैं। परीक्षा के माध्यम से कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 304 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 78 उम्मीदवार, ओबीसी के 251, एससी  के129 और एसटी के  67 कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविल सेवा परीक्षा में दून की बेटी विशाखा डबराल ने ऑल इंडिया 134वीं रैंक हासिल की। इससे पहले भी वह एक बार 134वीं रैंक हासिल करके वर्तमान में गुजरात में आईपीएस हैं। रुड़की के ओजस्वी राज ने 227वीं व दून निवासी मुकुल जमलोकी ने परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की है। मुकुल इस वक्त इंडियन पोस्टल सर्विस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गोपेश्वर के रहने वाले प्रशांत की 397वीं रैंक है।

वहीं बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के ऋजुल ने भी सिविल सेवा परीक्षा में 702वीं रैंक हासिल की। वह वर्तमान में राज्यसभा में कार्यरत हैं। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की बेटियों ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। नेवी गांव निवासी सृष्टि ने 734वीं और त्यूणी तहसील अंतर्गत देवाघार खत के मेघाटू गांव निवासी श्रुति शर्मा ने 775वीं रैंक हासिल की। भवाली निवासी अमित दत्त ने 761 रैंक प्राप्त की। देर शाम तक सामने आए नतीजों में इन होनहारों के नाम सामने आए हैं।

चमोली के प्रशांत ने पाई 397वीं रैंक

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में चमोली के खाल भिकोना गांव निवासी प्रशांत बादल नेगी ने 397वीं रैंक प्राप्त की है। प्रशांत का कहना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता बेहद जरूरी है। इस सफलता को अर्जित करने के लिए सात साल तक कड़ी मेहनत की।

प्रशांत ने इंटर तक की पढ़ाई जीआईसी गोपेश्वर में करने के बाद ग्रेजुएशन नोएडा से की। वर्ष 2019 में साइकोलॉजी से नेट क्वालीफाइड किया है। प्रशांत के पिता हरेंद्र सिंह नेगी गोपेश्वर में व्यवसायी हैं और माता पूनम नेगी गृहणी हैं।

पिता हरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशांत के दादा बाग सिंह नेगी का अपने पोते को प्रशासनिक सेवा में भेजने का सपना था, जो आज पूरा हो गया है। प्रशांत ने बताया कि माता-पिता के साथ ही शिक्षक मुकुल पाठक और दोस्त जितिन भोला ने उसे आगे बढ़ने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed