{"_id":"6998b8f87267024397030995","slug":"uprooted-from-somewhere-else-dustbin-placed-on-mall-road-dehradun-news-c-5-1-drn1031-906008-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कहीं और से उखाड़कर मालरोड पर रखा कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कहीं और से उखाड़कर मालरोड पर रखा कूड़ेदान
विज्ञापन
नगर पालिका मसूरी का अजब-गजब कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। पालिका की ओर से कहीं और लगा कूड़ेदान उखाड़कर मालरोड पर रख दिया है। इस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
स्थानीय निवासी विजयी सिंह, सोबेंद्र सिंह ने कहा कि मालरोड शहर की धड़कन है। यहां पर्यटक और स्थानीय लोग परिवार के साथ घूमते आते हैं। ऐसे में कही सीमेंट ब्लॉक के साथ रखा कूड़ेदान शहर की खूबसूरती को मुंह चिड़ा रहा है। कोतवाली के नीचे कहीं और से उखाड़कर लाया गया पुराना कूड़ेदान खड़ा कर दिया गया है। इसे व्यवस्थित तरीके से जमीन में भी स्थापित नहीं किया गया है। इसे देखकर पालिका की कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर पालिका ईओ गौरव भसीन ने बताया कि कूड़ेदान का मामला संज्ञान में आया है। इसको जमीन के अंदर सही तरीके से लगाया जाएगा।