फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over funeral of woman after changing religion Roorkee Uttarakhand News in hindi

Roorkee News: युवक ने बदला धर्म तो मां के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा, हिंदू समाज के लोगों ने रोका

Mon, 25 Mar 2024 01:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की।
माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

भांगेड़ी महावतपुर निवासी युवक ने कुछ दिन पूर्व हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। युवक की मां का निधन होने पर वह शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच अंतिम संस्कार रोक दिया।

विज्ञापन
Uproar over funeral of woman after changing religion Roorkee Uttarakhand News in hindi
चिता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में एक युवक के धर्म बदलने के बाद उसकी मां के शव के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू समाज के लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की सहमति पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक भांगेड़ी महावतपुर निवासी शशिकांत ने कुछ दिन पूर्व हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। रविवार को युवक की मां रेखा ( 65) पत्नी पूरन निवासी भांगेड़ी महावतपुर का निधन हो गया। ऐसे में युवक अपनी मां का शव लेकर सुबह करीब नौ बजे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच अंतिम संस्कार रोक दिया। इस बीच दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

विज्ञापन

हिंदू समाज के लोगों ने ईसाई धर्म के अनुसार शव को दफनाने की बात कही। मृतका का बेटा शशिकांत और रिश्तेदारों अंतिम संस्कार की बात पर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामा चलते रहा। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की। कहा कि शव के अंतिम संस्कार को रोकना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Holi 2024: बाबा रामदेव ने पतंजलि में जमकर खेली फूलों की होली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पहुंचीं

ऐसे में सहमति बनने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाद में दोनों पक्ष वहां से चले गए। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मामला निपटने के बाद श्मशान घाट में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया है।  वहीं शशिकांत ने बताया कि उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन नहीं कराया था। केवल उसने ही धर्म परिवर्तन किया है।  ऐसे में सहमति बनने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाद में दोनों पक्ष वहां से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed