{"_id":"5fbaac478ebc3e5fa3001f4a","slug":"uproar-in-the-company-officer-s-house-vikas-nagar-news-drn3626084171","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : रकम वापस करने को लेकर ग्राहकों ने कंपनी अधिकारी के घर में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : रकम वापस करने को लेकर ग्राहकों ने कंपनी अधिकारी के घर में किया हंगामा
Mon, 23 Nov 2020 10:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी में जमा कराई गई रकम को वापस मांगने को लेकर ग्राहकों ने कंपनी के एक अधिकारी के घर के बाहर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैरागीवाला गांव में एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी का घर है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंचे। वे कंपनी में जमा कराई गई रकम को गबन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन न तो उनकी मूल रकम दे रहा है और न ही ब्याज वापस कर रहा है।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन