{"_id":"6a6a338ee9341a244d02ca9e","slug":"uproar-in-maldevta-pmgsy-workers-assaulted-while-arriving-to-clear-the-road-driver-suffers-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदेवता में बवाल: सड़क खोलने पहुंचे PMGSY कर्मियों से मारपीट; चालक की उंगली टूटी, इंजीनियर भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालदेवता में बवाल: सड़क खोलने पहुंचे PMGSY कर्मियों से मारपीट; चालक की उंगली टूटी, इंजीनियर भी हुए घायल
Wed, 29 Jul 2026 10:44 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:44 PM IST
सार
बारिश में मालदेवता-सेरकी-सिल्ला-भैसवाड़ मोटर मार्ग बंद हो गया था। यहां से मलबा हटाने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारी व कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। आरोप है कि रतन हार्डवेयर से जुड़े पंवार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इन सभी ने टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
मालदेवता क्षेत्र में बारिश के बाद बंद मोटर मार्ग को खोलने पहुंचे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में चालक की उंगली टूट गई और कई इंजीनियर व अन्य अफसर भी घायल हो गए। विभागीय अधिकारियों की ओर से घटना की रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एसओ संजीत कुमार ने बताया कि सोमवार रात हुई बारिश में मालदेवता-सेरकी-सिल्ला-भैसवाड़ मोटर मार्ग बंद हो गया था। यहां से मलबा हटाने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारी व कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। आरोप है कि काम शुरू होते ही वहां पर ग्राम प्रधान सेरकी श्याम सिंह पयाल, जबाड़ी निवासी सुरेश, मालदेवता स्थित रतन हार्डवेयर से जुड़े पंवार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इन सभी ने टीम पर हमला बोल दिया। गाली गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। आरोप है कि जब टीम ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई और खाई में धक्का देने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Tehri Crime: ग्राम पंचायत कोटी में वारदात; मानसिक विक्षिप्त बेटे ने की मां की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला
विज्ञापन
घटना में विभाग का वाहन चला रहे चालक ऋतिक के हाथ की एक उंगली टूट गई। जबकि नितिन चौहान और अमित जड़ोदिया भी घायल हो गए। टीम ने वहां से जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।