फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Crime Suspicious death of a woman in Koti Gram Panchayat mentally unstable son accused of murder

Tehri Crime: ग्राम पंचायत कोटी में वारदात; मानसिक विक्षिप्त बेटे ने की मां की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला

Wed, 29 Jul 2026 04:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 29 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

सुबह जब महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आस पास लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
Tehri Crime Suspicious death of a woman in Koti Gram Panchayat mentally unstable son accused of murder
बेटे ने मां की हत्या की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने अपनी मां को मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जाखणीधार ब्लॉक में ग्राम पंचायत कोटी के भटगांव नामे तोक में अजय (32) अपनी मां डुग्गा देवी (53) के साथ रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर गायब रहता था। वह एक सप्ताह बाद 28 जुलाई को घर लौटा था। रात को उसने अपनी मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मार डाला और फरार हो गया।

अगले दिन जब मृतका की बेटी ने गांव के एक व्यक्ति को फोन कर कहा कि मां फोन नहीं उठा रही हैं। इस पर पड़ोस के लोग उसके घर गए तो महिला बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


Tehri News: मेडिकल कॉलेज की जगह बदलने पर भड़के लोग, 16 अगस्त से उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले अजय ने मां के साथ बनाई थी वीडियो

महिला डुग्गा देवी की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभियुक्त अजय पहले होटल में नौकरी करता था लेकिन दो-तीन साल से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। उपचार के बाद वह फिर से होटल में नौकरी करने चला गया था। उसका परिवार श्रीनगर में रहने लगा। लेकिन फिर से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण वह वापस आ गया। उसके बाद वह अक्सर घर से गायब रहने लगा।

गांव के प्रधान करण सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले जब वह अपने घर आया था, तब उसने अपनी मां के साथ खूब वीडियो बनाई थी। लेकिन उसके बाद वह फिर से गायब हो गया। 28 जुलाई की शाम को वह करीब एक सप्ताह बाद घर आया था। लेकिन रात को उसने अपनी मां पर हमला क्यों किया कुछ पता नहीं है। उसके हमले से महिला का पूरा सिर फट गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की बेटी पंजाब और एक बेटा दुबई में रहता है, उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed