फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar at Patel Nagar police station; two police personnel

Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली में हंगामा दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Patel Nagar police station; two police personnel
पथरीबाग चौक पर चेकिंग के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता प्रीतम सेमवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार देर शाम एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर थाने में जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। सूत्रों के अनुसार दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देर रात तक कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि पथरीबाग चौक पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहनों को उठाने पर एक छात्र की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटेलनगर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रीतम सेमवाल के साथ अभद्रता की और उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की।कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र को बिना उचित कारण हिरासत में लिया गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर थाने में अधिकारियों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि पुलिस का रवैया छात्रों और युवाओं के प्रति ठीक नहीं है।हंगामा बढ़ने पर थाने में पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग भी दोहराई।इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed