फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar again in Doon Hospital, women assaulted

Dehradun News: दून अस्पताल में फिर हंगामा, महिलाओं ने की मारपीट

Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar again in Doon Hospital, women assaulted

विज्ञापन
दून अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में लड़ाई-झगड़े, हंगामा आम हो गए हैं। मई माह में ही अस्पताल में पांचवीं बार हंगामा हुआ है। बुधवार को ओपीडी में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहले पर्चा बनवाने के चक्कर में दोनों में जमकर झड़प हुई। महिलाओं ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़े और एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। बीच बचाव करने आए गार्ड को भी दो थप्पड़ लग गए। हंगामे से अन्य काउंटरों पर पर्चे बनवा रहे मरीज भी सहम गए। हंगामे के चलते मरीजों के पर्चे बनाने का काम भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।



गर्मी बढ़ने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है। दून अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों दो हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में पांच रजिस्ट्रेशन काउंटर चलाए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए यह काउंटर भी कम पड़ रहे हैं। बुधवार को महिलाएं ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थीं। जब नंबर आया तो कोई अन्य महिला आगे आ गई। ऐसे में पहले पर्चा बनवाने के लिए दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों की लड़ाई शांत करवाने आए गार्ड को भी दो थप्पड़ लग गए। अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली थी। हालांकि कोई लिखित शिकायत नहीं आई। मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन




बता दें कि हाल ही में अस्पताल की इमरजेंसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद देर रात तक हंगामा हुआ था। इसके दो-तीन दिन बाद ही इमरजेंसी में इलाज करवाने आए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसी दिन उत्तरकाशी से आई रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा किया था। इसके कुछ दिन पहले युवकों ने डॉक्टर को नकली पिस्टल दिखाकर धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed