{"_id":"57713f4e4f1c1b691679b0f3","slug":"upnl-employees-on-three-days-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 18 हजार उपनलकर्मियों ने फूंका हड़ताल का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 18 हजार उपनलकर्मियों ने फूंका हड़ताल का बिगुल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 18 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी सोमवार से अपनी एक सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए। दून में परेड ग्राउंड में एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। वही देर शाम परेड ग्राउंड से कनक चौक, गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए लैंसडाउन चौक तक कैंडल मार्च किया। कर्मचारियों ने आज सचिवालय कूच का एलान किया है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में एकत्र हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने किसी भी उपनल कर्मचारी को न हटाने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद विभिन्न विभागों में कार्यरत 700 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
29 जून को कूच करेंगे सीएम आवास
उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि विभागीय संविदा के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह किया गया है। कई बार के आश्वासन के बावजूद इस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दस साल से अधिक की सेवा के बाद अब कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि 28 जून को परेड ग्राउंड से कनक चौक होते हुए सचिवालय और 29 जून को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इसके बाद भी एक सूत्री मांग पर अमल न हुआ तो प्रदेश भर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कार्य बहिष्कार कर धरना देने वालों में धीरज कांडपाल, विजय राम खंकरियाल, नीलम, अनीता, पिंकी, हर्षवर्धन लोहनी, कुसाग्र जोशी, दीपक चौहान, रामपाल, बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।