{"_id":"640e333bd041e9297704e9af","slug":"upes-itm-won-dehradun-news-c-5-drn1037-100735-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीईएस और आईटीएम ने की जीत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीईएस और आईटीएम ने की जीत दर्ज
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित द्वितीय मोनाल टी-20 कप में यूपीईएस और आईटीएम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
रविवार को टूर्नामेंट का पहला मैच आयुष क्रिकेट मैदान में यूपीईएस व एचआईटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर यूपीईएस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीईएस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की ओर से अग्रिम भंडारी ने 69 रन, अभिषेक ने 63 रन और प्रियांक सिंह ने नाबाद 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआईटी की टीम 20 ओवरों में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यूपीईएस ने मैच 76 रन से जीता। यूपीईएस के अग्रिम भंडारी को मैच ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईटीएम) व आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया। आईटीएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आईटीएम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 258 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम चौहान ने नाबाद 74 रन, आर्यन धूलिया ने 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी की टीम 14.4 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
-- -- -- -
सेमीफाइनल में निंबस क्लब ने बनाए 306 रन
देहरादून। अभिमन्यु क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को जिला क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मुकाबला निंबस क्रिकेट क्लब और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर निंबस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 90 ओवरों में 306 रन बनाए। टीम की ओर से अभय नेगी ने 72 रन, निशू पटेल ने नाबाद 60 रन व अग्रिम तिवारी ने 52 रनों का योगदान किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जन्मेजय ने 26 ओवर में 87 रन देकर 3 विकेट और जगमोहन नागरकोटी ने 13 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। आज आगे की पारी खेली जाएगी।