{"_id":"691892e42ce1df34e30ddf38","slug":"upcl-purchased-150-mw-of-electricity-from-the-market-for-15-days-dehradun-news-c-5-hld1006-835071-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीसीएल ने बाजार से 15 दिन के लिए खरीदी 150 मेगावाट बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीसीएल ने बाजार से 15 दिन के लिए खरीदी 150 मेगावाट बिजली
विज्ञापन
-पिछले सप्ताह में यूजेवीएनएल का उत्पादन गिरने से पैदा हुआ था बिजली संकट
-इस महीने का संकट फिलहाल टला, अब दिसंबर के लिए प्लानिंग में जुटा यूपीसीएल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में यूजेवीएनएल के कम उत्पादन के कारण बढ़ रही आपूर्ति की किल्लत से फिलहाल राहत मिल गई है। किल्लत के बीच यूपीसीएल ने 15 दिन के लिए बाजार से 150 मेगावाट बिजली खरीद ली है।
पिछले सप्ताह यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन गिरकर 90 लाख यूनिट तक पहुंच गया। केंद्रीय पूल से भी 1.3 करोड़ यूनिट बिजली ही मिल रही है। इसके सापेक्ष बिजली की मांग 4 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी। इस कारण हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक से सवा घंटे की कटौती करनी पड़ रही थी। यूपीसीएल ने भविष्य में मांग बढ़ने के कारण चुनौती से पार पाने के लिए बाजार से बिजली खरीदी है।
यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल ने बताया कि नवंबर माह के लिए बिजली खरीदी गई है। अब दिसंबर के लिए योजना बनाई जा रही है। मांग अधिक बढ़ेगी तो उसी हिसाब से आपूर्ति के प्रयास किए जाएंगे। बताया कि दिसंबर माह के लिए यूपीसीएल बाजार से और सस्ती बिजली खरीद की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
-- -
गैर आवंटित कोटे का समय निकला, कोशिश होगी
केंद्र के गैर आवंटित कोटे से पिछले वर्ष करीब 350 मेगावाट बिजली सर्दियों के लिए मिली थी। इस बार इसकी अवधि निकल चुकी है। केंद्र अपने इस कोटे से बिजली आवंटित कर चुका है। उत्तराखंड के लिए अब जरूरत के हिसाब से यूपीसीएल, केंद्र के समक्ष अनुरोध करेगा।