फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL Provide Affordable Electricity to Industry Category Reclassification to Encourage Consumption

Uttarakhand: जो उद्योग ज्यादा बिजली खर्च करेंगे, उन्हें दरों में मिलेगी छूट, आयोग ने श्रेणी में किया बदलाव

Wed, 01 Apr 2026 11:29 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 01 Apr 2026 11:29 AM IST
सार

नियामक आयोग ने एचटी इंडस्ट्री की श्रेणी में बदलाव किया है। जो भी उद्योग ज्यादा बिजली खर्च करेंगे, उन्हें बिजली दरों में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
UPCL Provide Affordable Electricity to Industry Category Reclassification to Encourage Consumption
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

नियामक आयोग ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए उद्योगों की बिजली के दाम तो नहीं बढ़ाए, लेकिन श्रेणी में बदलाव करके उद्योगों को अधिकतम खपत के लिए प्रोत्साहित जरूर किया है। मकसद ये है कि उद्योग 50 प्रतिशत से अधिक बिजली की खपत करें और सस्ती दरों पर भुगतान करें।

विज्ञापन

इस वर्ष जो भी उद्योग ज्यादा बिजली खर्च करेंगे, उन्हें बिजली दरों में छूट मिलेगी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पहले लोड फैक्टर की श्रेणी 40 प्रतिशत की थी। 40 प्रतिशत लोड फैक्टर पर बिजली दरें 6.45 रुपये और इससे ऊपर 6.85 रुपये थी।

विज्ञापन


अब यह श्रेणी बदलकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। यानी 50 प्रतिशत तक लोड फैक्टर पर बिजलीदर 6.85 रुपये और इससे अधिक पर 6.60 रुपये होंगी। इससे उद्योग अधिकतम बिजली खर्च को प्रोत्साहित होंगे। उधर, नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों से पूरी बिजली का लाभ उठाने वालों के लिए आयोग ने 39 पैसे प्रति यूनिट का ग्रीन टैरिफ अनुमोदित किया है। यह मानक टैरिफ से अलग देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

सुबह नौ से शाम पांच तक 22.5 प्रतिशत सस्ती बिजली

आयोग ने विद्युत मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार नियमों के तहत 25 किलोवाट से अधिक भार वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं (एलटी व एचटी) को बड़ी राहत दी है। सौर ऊर्जा अवधि के दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच इन्हें बिजली खपत में 22.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मकसद ये है कि उद्योगों का पीक आवर में यूपीसीएल पर कम बोझ रहे, जिससे बाजार पर निर्भरता भी कम हो।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed