फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL officers leave banned due to assembly session Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: विधानसभा सत्र के मद्देनजर यूपीसीएल मुख्यालय ने सभी अफसरों की छुट्टियां की रद्द, आदेश जारी

Tue, 18 Feb 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

सत्र की अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर और संबंधित अन्य बिंदुओं पर वांछित कार्रवाई के लिए अधिकारियों का मुख्यालय में तैनात रहना अनिवार्य है। अधिशासी निदेशक आरजे मलिक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में मुख्यालय से अवकाश स्वीकृत होगा।

विज्ञापन
UPCL officers leave banned due to assembly session Dehradun Uttarakhand News in hindi
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आज मंगलवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र के मद्देनजर यूपीसीएल मुख्यालय ने सभी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्य सचिव एवं निगम बोर्ड अध्यक्ष राधा रतूड़ी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

जारी निर्देशों के मुताबिक, सत्र की अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर और संबंधित अन्य बिंदुओं पर वांछित कार्रवाई के लिए अधिकारियों का मुख्यालय में तैनात रहना अनिवार्य है। अधिशासी निदेशक आरजे मलिक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में मुख्यालय से अवकाश स्वीकृत होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  बदरीनाथ में जमीं छह इंच तक ताजी बर्फ, प्रशासनिक टीम का दौरा हुआ रद्द, मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी सभी की छुट्टियां फिलहाल रद्द रहेंगी। अफसरों को ये भी कहा गया है कि कार्यालय अवधि के बाद भी वे मोबाइल पर उपलब्ध रहें। यह आदेश सभी मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक, अधीक्षण अभियंता, उप महाप्रबंधक, अधिशासी अभियंताओं के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed