फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL is preparing to send a proposal for new electricity rates Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: नई बिजली दरों का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में यूपीसीएल, शासन स्तर पर अब तक नहीं हो पाया कोई फैसला

Fri, 20 Dec 2024 04:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 04:56 PM IST
सार

बोर्ड बैठक में तय किया गया था कि इस पर फैसले के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति निर्णय लेगी। समिति में सचिव ऊर्जा और सचिव वित्त भी शामिल थे।

विज्ञापन
UPCL is preparing to send a proposal for new electricity rates Uttarakhand News in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नई विद्युत दरों का प्रस्ताव अब बिना पुरानी 4,300 करोड़ की देनदारी के ही भेजा जा सकता है। इस देनदारी की वसूली पर शासन स्तर पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। यूपीसीएल को 26 दिसंबर तक टैरिफ प्रस्ताव भेजना है।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी से बंटवारे के बाद बचे हुए 4,300 करोड़ रुपये या तो सरकार माफ कर सकती है या फिर उपभोक्ताओं से वसूल किए जा सकते हैं। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में तय किया गया था कि इस पर फैसले के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति निर्णय लेगी। समिति में सचिव ऊर्जा और सचिव वित्त भी शामिल थे। इस नाते यूपीसीएल ने नियामक आयोग से समय बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर आयोग ने पहले 16 दिसंबर और फिर 26 दिसंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं नहीं पढ़ पाएंगी गृह विज्ञान, गणित की गई अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समय नजदीक आ रहा, लेकिन इस 4,300 करोड़ पर कोई फैसला समिति नहीं ले पाई है।यूपीसीएल प्रबंधन अब इस हिसाब के बिना ही नया विद्युत दरों का प्रस्ताव बनाने की तैयारी में है। एक-दो दिन में कोई फैसला न हुआ तो 26 दिसंबर तक बिना इसके ही यूपीसीएल प्रस्ताव भेज देगा। इस प्रस्ताव पर आयोग जनसुनवाई करने के बाद नई विद्युत दरें तय करेगा, जो एक अप्रैल 2025 से राज्य में लागू होंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed