{"_id":"5f8de9f88ebc3e9bc7344904","slug":"upcl-caught-power-theft-in-hostel-vikas-nagar-news-drn3595878156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल ने हॉस्टल में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल ने हॉस्टल में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। यूपीसीएल की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक हॉस्टल में बिजली चोरी पकड़ी। हॉस्टल में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभागीय टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही तारों को कब्जे में ले लिया। मामले में हॉस्टल संचालिका के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। हॉस्टल में करीब नौ कमरे हैं।
लंबे समय से विभागीय टीम को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। इस पर टीम ने सोमवार को एसडीओ मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में शिवनगर बस्ती क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम को आता देख बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। वह बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही तारों को समेटते नजर आए। इस दौरान टीम को एक हॉस्टल में बिजली चोरी होते हुए मिली। इसका विभागीय कर्मचारियों ने वीडियो भी बनाया। बिजली चोरी में इस्तेमाल तार को कब्जे में ले लिया। मामले में हॉस्टल संचालिका सविता खन्ना के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसडीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पूर्व में हॉस्टल के नाम पर कमर्शियल कनेक्शन जारी किया गया था, जिसे काफी पहले काटा जा चुका है। वर्तमान में हॉस्टल में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।