{"_id":"616dd26485bc73399c39f1c4","slug":"upasana-link-janta-express-will-have-additional-coaches-city-news-drn393728317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में सीटों को लेकर नहीं होगी दिक्कत, उपासना, लिंक एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में सीटों को लेकर नहीं होगी दिक्कत, उपासना, लिंक एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तै
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली और छठ पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीटों को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए देहरादून से संचालित उपासना, लिंक, जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तैयारी है। इस बाबत मंडल मुख्यालय ने ट्रेनों में वर्तमान में लगे कोच का ब्योरा मांगा है।
बता दें, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर देहरादून से बड़ी संख्या में लोग यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए सफर करते हैं। दीपावली पर जाने वाले यात्रियों के लिए उपासना एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, वाराणसी जनता एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें नहीं मिल पा रही हैं। दीपावली और छठ के आसपास की तिथियों में तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों को देहरादून के बजाय नई दिल्ली से जाने वाले वाली ट्रेनों में आरक्षण कराना पड़ रहा है। यात्रियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब देहरादून से संचालित उपासना एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, वाराणसी जनता एक्सप्रेस और राप्तीगंगा समेत अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तैयारी है। रेलवे इन ट्रेनों में पांच से लेकर छह अतिरिक्त कोच तक लगा सकता है। वहीं संगम ट्रस्ट और पूर्वा सांस्कृतिक मंच आदि सामाजिक संगठनों ने इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग की है।
लिंक एक्सप्रेस का रोजाना हो संचालन
कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन दैनिक के बजाय सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है। इसकी वजह से दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए लिंक एक्सप्रेस समेत उन तमाम ट्रेनों का दैनिक संचालन कर दिया जाए जो पूर्व में पूरे सप्ताह संचालित होती थी।