फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Upanal workers will now get incentive allowance every month employees news Dehradun Uttarakhand

Uttarakhand News: प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, अब प्रतिमाह मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

Thu, 11 May 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 May 2023 11:18 AM IST
सार

18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मियों को हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन में इस फैसले खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
Upanal workers will now get incentive allowance every month employees news Dehradun Uttarakhand
क्राइम - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा।

विज्ञापन

उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद, मासूम की मौत के बाद एक और डरावना सच आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए थे। जो उन्हें अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगे। प्रोत्साहन भत्ते की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed