फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP irrigation department break contract, no gangajal in harki paidi.

अंग्रेजों के जमाने का समझौता टूटा, गंगाजल से सूनी हुई हरकी पैड़ी

Sat, 24 Oct 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 24 Oct 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
UP irrigation department break contract, no gangajal in harki paidi.

गंगा क्लोजर के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा सौ साल पुराना समझौता तोड़ने से हरकी पैड़ी में गंगाजल की एक बूंद नहीं पहुंची। शनिवार को हरकी पैड़ी की विश्वविख्यात गंगा आरती बिना गंगा जल के करनी पड़ी। गंगा सभा ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में अपना एतराज दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब 100 वर्ष पूर्व तत्कालीन ब्रिटिश सरकार और हरिद्वार में पुरोहितों की संस्था गंगा सभा के बीच महामना मदन मोहन मालवीय की उपस्थिति में एक लिखित समझौता हुआ था।
विज्ञापन


इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा सभा को आश्वस्त किया था कि हरकी पैड़ी पर हर सूरत में दो फुट जल बना रहेगा। आज भी गंगा क्लोजर की तिथि तब तक घोषित नहीं की जा सकती जब तक गंगा सभा से लिखित एनओसी नहीं मिल जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना जल के अदा हुई गंगा को भोग लगाने की रस्म

UP irrigation department break contract, no gangajal in harki paidi.

(हरकी पैड़ी- फाइल फोटो)

इस बार सिंचाई विभाग ने सभा को लिखित रूप में दिया था कि प्रत्येक क्षण दो फुट से अधिक गंगा जल हरकी पैड़ी पर हर हाल में बना रहेगा। लेकिन हरकी पैड़ी पर शनिवार सुबह 11 बजे से एक बूंद भी जल नहीं है। दोपहर के समय गंगा को भोग लगाने की रस्म भी बिना जल अदा की गई।

सायंकाल आरती के समय सिंचाई विभाग से बार-बार कहा गया कि जल छोड़ा जाए। गंगा सभा के स्वागत मंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने बताया कि आग्रह के बावजूद जल नहीं छोड़ा गया और बिना जल के मां गंगा की आरती उतारी गई।

इसके विरोध में गंगा सभा की ओर से मौखिक आपत्ति के बाद अब उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से लिखित आपत्ति भी की जा रही है। सुबह तक जल न आया तो पुरोहितों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed