फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalyan Singh Death News: UP Former cm Kalyan Singh dies at age of 89 in Lucknow SGPGI: One day state mourning today in uttarakhand

Kalyan Singh News: उत्तराखंड में आज रहेगा एक दिन का राजकीय शोक, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

Sun, 22 Aug 2021 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राज्य में आज दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक  रखा जाएगा।

विज्ञापन
Kalyan Singh Death News: UP Former cm Kalyan Singh dies at age of 89 in Lucknow SGPGI: One day state mourning today in uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में आज रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राज्य में आज दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।
विज्ञापन

 

Uttarakhand Government declares a one-day state mourning today, following the demise of former Uttar Pradesh CM Kalyan Singh. Then national flag will be flown at half-mast.

विज्ञापन
विज्ञापन


(File photo) pic.twitter.com/2QGBYaeWLF

— ANI (@ANI) August 22, 2021


वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण मुख्यमंत्री आवास पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया।

वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।



रविवार को अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। यहां 23 अगस्त को अतरौली के नरौरा में गंगा तट के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन समेत कई नेता वहां मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed