फिर बिगड़ी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बताया जा रहा है कि लीवर में परेशानी होने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (80) को शुक्रवार को देर शाम ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें एम्स लेकर आए थे।
आनंद सिंह बिष्ट के पुत्र ने बताया कि पिता के बड़ी आंत में इन्फेक्शन होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन तक निगरानी में रखने के लिए कहा है। बताया अभी उनका स्वास्थ्य स्थिर है गंभीर जैसी कोई बात नहीं है।
CM Yogi Adityanath's father Anand Singh Bisht admitted to All India Institutes of Medical Sciences in Rishikesh. He is suffering from a liver ailment.
— ANI UP (@ANINewsUP) June 30, 2018
स्पीकर अग्रवाल पहुंचे हालचाल जानने
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शनिवार को एम्स में भर्ती सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बिष्ट के स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक जानकारियां ली।
इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच और इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कौशल बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
इससे पहले भी सीएम योगी के पिता आनंद को डिहाइड्रेशन हो गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार फिर से उनके लीवर में शिकायत होने की वजह से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।