फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Up cm Yogi adityanath arrives haridwar may give many gifts to uttarakhand

कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड को देंगे कई तोहफे

Sun, 27 May 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 27 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Up cm Yogi adityanath arrives haridwar may give many gifts to uttarakhand
Yogi adityanath

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के साथ 17 सालों से लंबित चल रहे परिसंपत्तियों और अन्य मामलों का यूपी सरकार द्वाराप सद्भावपूर्ण समाधान किया जाएगा। इस बारे में तेजी से काम चल रहा है। मुख्य सचिव स्तर की बात हासे चुकी है।  

विज्ञापन


रविवार की रात मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आए योगी आदित्यनाथ डामकोठी पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हरिद्वार के अनेक आश्रमों एवं मठों में रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के रूप में देवभूमि उत्तराखंड में आना उनके लिए भावनात्मक रूप से आना भी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के बीच अनेक मसले आज तक हल नहीं हो सके। इनके समाधान के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सार्थक पहल की है। यूपी सरकार भी गंभीर है। सकारात्मक माहौल में इन सभी का मुद्दों का समाधान किया जाएगा।  
विज्ञापन


 इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा उत्तराखंड से जुड़ी कई समस्याओं को योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया। योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के लिए गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार तक गंगनहर के किनारे कांवड पटरी बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड को यूपी सरकार से अनेक तोहफे मिलने की उम्मीद

Up cm Yogi adityanath arrives haridwar may give many gifts to uttarakhand
trivendra singh rawat

उन्होंने कहा कि यूपी में एक तरफ तो उनकी सरकार ऐसा कर चुकी है लेकिन इसे हरिद्वार तक विस्तार देना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य के रूप में तो अलग हो सकते हैं लेकिन दोनों की आत्मा आज भी एक है। यूपी उत्तराखंड को हरसंभव मदद देगा।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में रोडी बेलवाला में यूपी के पर्यटक विभाग बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश भवन अतिथि गृह का शिलान्यास करने हरिद्वार पहुंचे है। सोमवार की सुबह वे भवन का शिलान्यास करेंगे और इस दौरान एक सभा का प्रस्ताव प्रस्तावित है। यूपी की काबीना मंत्री रीता बहुगुणा भी समारोह में भाग लेने हरिद्वार पहुंच चुकी हैं। हरिद्वार पहुंचने पर उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपाईयों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

इस दौरान चारचौबंद व्यवस्था रखने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हरिद्वार पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों की मीटिंग पर सभी निगाह लगी हुई है।आज रात होने वाली बैठक में उत्तराखंड को यूपी सरकार से अनेक तोहफे मिलने की उम्मीद है।  दोनों मुख्यमंत्री के डामकोठी में ही रात्रि विश्राम को देखते हुए डामकोठी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed