{"_id":"691b8e79e24f0fb19b02fa3b","slug":"up-accused-arrested-for-raping-two-teenage-girls-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126559-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में यूपी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में यूपी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने दो किशोरियों को साथ ले जाने और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं में एक मुस्लिम और दूसरी हिंदू समुदाय से है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट संबंधी धाराओं को बढ़ाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि 25 अक्तूबर को हिंदू समुदाय की महिला कोतवाली आई थीं। उन्होंने बताया था कि 23 अक्तूबर को उनकी 14 वर्षीय बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी मिली कि किशोरी पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम समुदाय की किशोरी के साथ गई है। जिले और आसपास की सीमांत कोतवाली और थानों में दोनों किशोरियों के फोटो और जानकारी भेजी गई। सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र की भी मदद ली गई। दोनों की लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली। पुलिस को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया गया। शनिवार को रामपुर तिराहे के पास हरिद्वार बस स्टॉप पर दोनों किशोरियां और आरोपी मिल गए। पुलिस पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दोनों की चिकित्सकीय जांच करवाई गई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुस्लिम किशोरी को पहले से जानता था आरोपी
विकासनगर। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदू और मुस्लिम किशोरी पड़ोस में रहती हैं। दोनों के पारिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। दोनों ने स्कूल छोड़ दिया था। आरोपी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान मुस्लिम किशोरी के रिश्तेदार का रिश्तेदार है। आरोपी का मुस्लिम किशारी के घर आना जाना था। पहले वह आरोपी के संपर्क में थी। उसके बाद हिंदू किशोरी भी उसके संपर्क में आ गई। दोनों घर से बिना बताए निकल गईं। रास्ते से दोनों ने आरोपी को फोन भी किया। मुस्लिम किशोरी हिंदू किशोरी के साथ प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के पहुंची। यहां कुछ दिन ठहरने के बाद दोनों मुजफ्फरनगर चली गईं। इस दौरान आरोपी ने दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में एक रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।