फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unruly comments have been made by sending an e-mail to

Dehradun News: विधानसभा अध्यक्ष को ई-मेल भेजकर की अनर्गल टिप्पणी

Mon, 22 Jul 2024 04:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Unruly comments have been made by sending an e-mail to
I- अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी की ओर से साइबर थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा
विज्ञापन

I

I
I

I- ई-मेल में विधानसभा अध्यक्ष के परिवार के लोगों के बारे में भी की गई हैं टिप्पणियांI



विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ई-मेल भेजकर अनर्गल टिप्पणियां की गई हैं। एक के बाद कई ई-मेल उन्हें भेजे गए। इनमें उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी टिप्पणियां की गई हैं। इनसे उनकी छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया है। इसको लेकर उनके विशेष कार्याधिकारी की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह ने शिकायत में बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को मिले मेल में आपराधिक भाषा का प्रयोग किया गया है। पहला मेल 16 जुलाई को मिला। ई-मेल में उनके साथ-साथ परिवार को भी लक्ष्य बनाया गया है। उनकी बेटी की शादी की तस्वीरों को भी इन ई-मेल के साथ अटैच किया गया है। इन सबसे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं विधानसभा अध्यक्ष पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए हैं। शाह ने बताया कि ई-मेल को कई और अधिकारियों और लोगों को मार्क करते हुए भेजा गया है।
विज्ञापन




शाह ने कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को प्रार्थनापत्र दिया था। इसके आधार पर साइबर थाने में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर बुलिंग के इस केस में डीजीपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। एसएसपी एसटीएफ इस मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने विभिन्न तथ्यों को जुटाते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed