करा रहे थे पेट दर्द का इलाज, बेटी ने दे दिया बच्चे को जन्म, पिता का नाम सुनकर उड़े सबके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते के जीजा के प्रेम जाल में फंसकर 20 वर्षीय युवती बिन ब्याही मां बन गई। सोमवार को पेट दर्द की शिकायत पर युवती को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म से हैरान परिजनों को समझ में नहीं आया कि यह बच्चा किसका है।
फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है, जबकि नवजात की हालत नाजुक है। इधर युवती को मां बनाने वाला रिश्ते का जीजा और उसके परिजन अब तक इस घटना से अनभिज्ञ बताए गए हैं।
युवती के परिजन आरोपी जीजा और उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास कर रहे हैं। उधर सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल एसआई योगेश दत्त का कहना है कि मामले में युवती के परिजन की इच्छा पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में किसी को कुछ नहीं पता
संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. आफताब आलम ने बताया कि युवती का पेट दर्द का इलाज किया जा रहा था कि इसी दौरान उसका प्रसव हो गया। महिला चिकित्सा कर्मी आनन-फानन में उसे प्रसव कक्ष में ले गईं। युवती के एकाएक शिशु के जन्म देने से उसके परिजन भी हैरत में पड़ गए।
युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन के गर्भवती होने के बारे में परिवार में किसी को कुछ नहीं पता था। प्रसव के बाद ही सबको पता चला। बहन ने आरोप लगाया कि रिश्ते के एक जीजा ने उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर यह सब किया है।
बहरहाल अब युवती के परिजनों का कहना है कि बिन ब्याही मां बनाने वाले रिश्ते के जीजा और उसके परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। रिश्ते का जीजा यदि पीड़ित युवती से विवाह रचाने को तैयार होगा तो ठीक, नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीजा-साली दोनों बालिग
युवती को बिन ब्याही मां बनाने वाला रिश्ते का जीजा भी उम्र दराज नहीं बल्कि 22 साल का युवा है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। युवती की बहन ने बताया कि मां बनी उसकी बहन कक्षा नौ तक पढ़ी है और मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है।
रिश्ते का जीजा अक्सर घर में आता-जाता रहता था। बहरहाल बिन ब्याही मां बनी युवती और इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा रिश्ते का जीजा दोनों बालिग हैं।