फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unmarried pregnant Girl Give Birth child in Hospital Toilet in dehradun

युवती ने सरकारी अस्पताल के शौचालय में जन्मा बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Unmarried pregnant Girl Give Birth child in Hospital Toilet in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून के राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल में युवती का शौचालय में ही प्रसव हो गया। स्टाफ और डॉक्टरों की नजर पड़ी तो दोनों को तत्काल लेबर रूम ले जाकर उपचार किया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर अस्पताल के एक कर्मचारी को शौचालय से नवजात के रोने और युवती की आवाज सुनाई दी। महिला कर्मचारियों को अंदर शौचालय में भेजा गया तो वे दंग रह गई। शौचालय में एक युवती का प्रसव हो गया था।
विज्ञापन


महिलाकर्मी ने पास ही ओपीडी में मरीज देख रहे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में महिला डॉक्टरों और नर्सेज को बुलाकर जच्चा-बच्चा को लेबर रूम पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में प्रसव होने की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. बीसी रमोला ने तुरंत जांच कराई कि कहीं अस्पताल के स्तर पर गर्भवती के उपचार और देखरेख में लापरवाही से यह स्थिति पैदा तो नहीं हुई।

लेकिन, ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। महिला डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। युवती अपना नाम पता बताने को तैयार नहीं हुई। इस पर अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती दूसरे जिले से आकर दून में परिचितों के साथ रहकर बीएड कर रही थी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि युवती के पास कुछ अन्य अस्पतालों के पर्चे भी मिले हैं। वह बच्चे को नहीं रखना चाहती। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed