Unlock-5.0: चारधाम यात्रा के लिए निर्धारित तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी, रोजाना इतने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
- बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में प्रतिदिन तीन-तीन हजार यात्री कर सकेंगे दर्शन
- चारधामों में यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने की बढ़ाई गई व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की आमद लगातार बढ़ने से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने प्रतिदिन दर्शन के लिए निर्धारित संख्या को बढ़ा दिया है। अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एक दिन में तीन-तीन हजार, गंगोत्री में 900 और यमुनोत्री में 700 तीर्थयात्री दर्शन कर सकते हैं।
रविवार को बोर्ड ने चारधामों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Char dham Yatra 2020: दो बजे के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ नहीं जा सकेंगे तीर्थयात्री
चारधाम में गेस्ट हाउस-होटल, खाने-पीने, बिजली, शौचालय आदि की सुविधा तीर्थयात्रियों की संख्या के अनुरूप बढ़ा दी गई है। बता दें कि चारधाम आने के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर ई-पास लेना जरूरी है।
अब इतनी हुई संख्या
धाम पहले अब
बदरीनाथ 1200 3000
केदारनाथ 800 3000
गंगोत्री 600 900
यमुनोत्री 450 700
अब तक चारधामों में 50 हजार लोग कर चुके दर्शन
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार एक जुलाई से अब तक लगभग 95 हजार ई-पास जारी किए गए हैं, इनमें से 50 हजार तीर्थ यात्री चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। सरकार की तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और क्वारंटीन होने की शर्त हटाने से तीर्थ यात्रियों की संख्या लागातर बढ़ रही है। कई यात्रा ऐसे भी हैं जो बिना ई-पास के ही दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का बढ़ता रुझान देख प्रतिदिन की यात्री संख्या बढ़ा दी गई है। उसी के हिसाब से व्यवस्थाएं भी बढ़ाई गई हैं। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड के साथ नवरात्र व दशहरा में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। चारधाम के लिए ई-पास जरूरी है, यह व्यवस्था सख्ती से लागू है।
- रविनाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम बोर्ड