फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2020: Pilgrims Entry Ban After Two pm from sonprayag to kedarnath

Char dham Yatra 2020: दो बजे के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ नहीं जा सकेंगे तीर्थयात्री

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
सार

  • पड़ावों पर भी तीन बजे के बाद आवाजाही पर रोक
  • सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Pilgrims Entry Ban After Two pm from sonprayag to kedarnath
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग प्रशासन ने दो बजे के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पड़ावों से भी तीन बजे के बाद यात्री धाम के लिए प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा केदारनाथ व पड़ावों पर यात्रियों के भोजन व रहने की व्यवस्था को लेकर भी जीएमवीएन को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बीते दो दिनों में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या एकदम बढ़ गई थी। इस दौरान बीते शुक्रवार व शनिवार को चार बजे तक भी सोनप्रयाग व गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे, जिस कारण उन्हें देर रात्रि तक धाम पहुंचना पड़ा था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे पर गिरे बोल्डर, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे तीर्थयात्री, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग से दोपहर बाद दो बजे यात्रियों को केदारनाथ से न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलचट्टी, भीमबली व लिनचोली से अपराह्न तीन बजे के बाद केदारनाथ जाने पर रोक लगा दी है।

सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला

प्रशासन ने पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के केदारनाथ जाने का समय तय किया गया है।

रविवार को 2675 ने किए दर्शन 
रविवार को केदारनाथ में 2675 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान दिनभर मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में रौनक बनी रही। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि दर्शन करने वालों में 1546 पुरूष, 1084 महिलाएं और 45 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed